SSP ने VDG के SOP का सख्ती से पालन, नियमित फायरिंग प्रैक्टिस और VDG सदस्यों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। SOG और BPP कर्मियों के लिए भी नियमित फायरिंग अभ्यास पर जोर दिया गया।
उन्होंने मोर्चों की रणनीतिक स्थिति की समीक्षा, संवेदनशील स्थानों की पहचान, CASO, LDP, SDP, नाकों और पेट्रोलिंग को मजबूत करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रतिष्ठानों, कैंपों और महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने पर भी जोर दिया गया।
रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर GRP/RPF के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आपात स्थिति में बेहतर समन्वय के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क नंबर अपडेट रखने को कहा गया।
बैठक के अंत में SSP ने अधिकारियों से लगातार सतर्कता, सक्रिय पुलिसिंग, बेहतर इंटर-एजेंसी समन्वय और हर परिस्थिति में ऑपरेशनल तैयारियों को बनाए रखने का आह्वान किया