SUMB UPDATE NOW

A Trusted Unit of JK Update News Network

BREAKING
Fetching latest news updates...
PS
Chief-In-Editor Pankaj Sharma

बिना वैध ID कार्ड के पोनी चला रहे दो हैंडलरों पर FIR दर्ज

रियासी, 11 सितंबर: वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रियासी पुलिस ने श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर पोनी हैंडलरों की जांच के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस पोस्ट बाणगंगा की टीम ने यात्रा मार्ग पर जांच के दौरान दो पोनी हैंडलरों को बिना वैध पहचान पत्र के पोनी संचालन करते हुए पाया। मामले में दोनों के खिलाफ धारा 223(a) BNS के तहत FIR दर्ज की गई।
पुलिस के अनुसार, FIR नंबर 290/2026 सुशील कुमार निवासी सरोटे, तहसील भलवाल, जिला जम्मू के खिलाफ तथा FIR नंबर 291/2026 शबरोज़ खान निवासी जमलान, तहसील माहोर, जिला रियासी के खिलाफ दर्ज की गई है।
रियासी पुलिस ने स्पष्ट किया कि यात्रा मार्ग पर चेकिंग और नियमों का पालन करवाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सभी पोनी हैंडलरों को वैध पहचान पत्र साथ रखने और निर्धारित दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है।
पुलिस ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।
Share This News

Explore by District

Jammu News Samba News Kathua News Udhampur Reasi Ramban Doda Kishtwar Rajouri Poonch Srinagar Anantnag Baramulla