SUMB UPDATE NOW

A Trusted Unit of JK Update News Network

BREAKING
Fetching latest news updates...
PS
Chief-In-Editor Pankaj Sharma

गोरन बाबा शिवो दरबार में राशन की बोरियों का अंबार, उठे सवाल

गोरन: प्राचीन देवस्थान बाबा शिवो जी के दरबार में बड़ी संख्या में गेहूं, आटा, चावल और अन्य राशन की बोरियां पड़ी होने की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि काफी मात्रा में राशन लंबे समय से एक जगह रखा हुआ नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों का सवाल है कि अगर यह राशन श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों की सेवा के लिए है, तो इसका सही समय पर इस्तेमाल या वितरण क्यों नहीं किया जा रहा? लंबे समय तक ऐसे ही पड़े रहने से राशन खराब होने की आशंका भी जताई जा रही है।
लोगों का कहना है कि बाबा शिवो जी के दरबार से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में यदि राशन जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध है, तो इसे गरीब परिवारों, मजदूरों और मजबूर लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए, ताकि किसी भी खाद्य सामग्री की बर्बादी न हो।
कमेटी और प्रशासन से जांच की मांग
इस पूरे मामले में बाबा शिवो जी मंदिर कमेटी और प्रशासन से राशन का निरीक्षण करवाने और स्थिति स्पष्ट करने की मांग की जा रही है। यह भी बताया जाए कि इतनी बड़ी मात्रा में राशन यहां कब से रखा है, किस उद्देश्य के लिए है और इसके वितरण की क्या व्यवस्था है।
हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या कमेटी के खिलाफ बोलना नहीं है। लेकिन जहां जनता से जुड़ा कोई मुद्दा सामने आता है और लापरवाही दिखाई देती है, वहां सवाल उठाना जरूरी है।
अब देखना होगा कि कमेटी और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और क्या यह राशन जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा या नहीं।
स्थान: गोरन, बाबा शिवो जी दरबार
तस्वीरों में देखिए मौके का हाल
Share This News

Explore by District

Jammu News Samba News Kathua News Udhampur Reasi Ramban Doda Kishtwar Rajouri Poonch Srinagar Anantnag Baramulla