देखिए… सड़क की खस्ता हालत से परेशान होकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए। इस प्रदर्शन में महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सांबा–मानसर सड़क पर कीचड़ और दलदल की स्थिति बन जाती है, जिससे इस मार्ग से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क को जल्द ठीक करने की मांग उठाई।
लोगों का कहना है कि यह सड़क सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं, बल्कि कई गांवों के लिए जीवनरेखा है। सड़क की बदहाली के कारण मरीजों, स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आज के प्रदर्शन में लोगों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए प्रशासन से सवाल किया कि आखिर सांबा–मानसर सड़क की बदहाली कब दूर होगी?
फिलहाल लोगों का प्रदर्शन जारी है और सभी की नजरें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।