SUMB UPDATE NEWS

A Trusted Unit of JK Update News Network

BREAKING
Fetching latest news updates...
PS
Chief-In-Editor Pankaj Sharma

सांबा पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 113.03 ग्राम चिट्टा समेत 2 कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

सांबा, 10 जून 2026: नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत सांबा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग अभियानों में दो कुख्यात ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 113.03 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली पदार्थ (चिट्टा), एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और नकदी बरामद की है।
पुलिस थाना विजयपुर की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर रख बरोटियां के पास नाका लगाकर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 53.03 ग्राम चिट्टा, एक वजन मशीन और 1300 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शबीर अहमद पुत्र गुलाम कादिर निवासी रख बरोटियां, तहसील विजयपुर, जिला सांबा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना विजयपुर में एफआईआर नंबर 98/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना बाड़ी ब्राह्मणा की पुलिस टीम ने निहालकी क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान दीपक कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी गुड़हा मोड़, तहसील विजयपुर, जिला सांबा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना बाड़ी ब्राह्मणा में एफआईआर नंबर 149/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सांबा पुलिस ने दोहराया कि नशा तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। एसएसपी सांबा ने लोगों से अपील की है कि अपने क्षेत्र में नशा तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा करें ताकि जिले को नशा मुक्त बनाया जा सके

Explore by District

Jammu News Samba News Kathua News Udhampur Reasi Ramban Doda Kishtwar Rajouri Poonch Srinagar Anantnag Baramulla